बिजली को लेकर साक्षी धोनी ने झारखंड सरकार को याद दिलाया उनका वादा

0
fastlive news

रांची : विद्युत की सुदृढ व्यवस्था को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के वर्ष 2016 में जो वादा किया था वह 2019 में पूर्ण रूप अमल नहीं किया गया है। जिसको लेकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास को वादा याद दिलाते हुवे ट्विट कर कहा है कि रांची में लोगों को रोजाना 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। आम से लेकर खास वर्ग तक के लोगों को भी इसका असर हो रहा है। साक्षी धोनी ने झारखंड के अधिकारी से लेकर सरकार के मंत्री तक को इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेने की उम्मीद जताते हुए इस समस्या को दूर करने की आशा रखी है। वहीं वर्तमान रघुवर सरकार साक्षी की बातों को अमल करने में सफल हो पाते है या नहीं यह तो आने वाले समय ही पता चलेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news