
हजारीबाग : गुप्त सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृतव में पदमा थाना अन्तर्गत इटखोरी मोड़ के पास मारुति सेलेरियो कार से डेढ किलो अफीम के साथ 4 तस्करो को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम को चतरा से कोडरमा ले जा रहे थे। बरामद अफीम की कीमत बाजार भाव के अनुसार 2.5 लाख रूपया बताया जाता है। हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इस तस्करी में अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कारर्रवाई की जा रही है।