बाघमारा और लोयाबाद में शांति समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

0
fastlive news

बाघमारा/लोयाबाद : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बाघमारा थाना परिसर में बुलाई गई। जिसमें शांतिपूर्ण ढंग में पुजा मनाने पर जोर देते हुए अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की बात उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने कहीं। वही थाना प्रभारी ने सभी पुजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की निर्देश दिया। प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी के निगरानी में रहने से छोटे छोटे अपराध करने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। और किसी भीर तरह की घटना को भी रोका जा सकता है। बैठक के दौरान वाहनों के आवागमन पर भी विचार विमर्श कर रूट मेप भी बनाया गया।

वही केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर हरि शंकर सिंह की मौजूदगी में लोयाबाद थाना परिसर में भी दुर्गा पुजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी संजय चंद्र उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थ्ति सभी लोगों ने क्षेत्र में दुर्गा पुजा शांति पूर्वक मनाये जाने को लेकर मदद करने की बात प्रभरी से कही। वहीं प्रभारी ने खास कर अपराधिक तत्व के लोगों पर विशेष ध्यान देने की बात लोगों से कही। वहीं मेला कमेटी के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने की बात कहीं। मौके पर महावीर पासी, नन्दु दुल्ला सेन गुप्ता, राज कुमार महतो, असलम मंसूरी, अवधेश सिंह, विभूति सिंह, प्रकाश नोनिया, सुनील पांडेय, राजू नोनिया, मनोज चौहान, रोशन पासवान, विजेंद्र पासवान, रवि चौबे, संतोष महतो आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news