दुमका में पुलिस ड्यूटी मीट 2019 का सम्मान समारोह में कई पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित

0
fastlive news

दुमका : पुलिस ड्यूटी मीट 2019 का समापन समारोह पुलिस केंद्र दुमका में संपन्न हुआ। पुलिस ड्यूटी मीट मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र श्री राजकुमार लाकड़ा को पुलिस अधीक्षक दुमका श्री वाई एस रमेश ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया । संथाल परगना के सभी जिलों से कूल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें पुलिस निरीक्षक श्री अतिन कुमार रेंज टॉपर एवं पुलिस निरीक्षक श्री दयानंद साह द्वितीय ने रेंज टॉपर का खिताब जीता। पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक (अभियान) एवं डॉक्टर धीरेंद्र प्रसाद सीआईडी एवं सीआईडी टीम ने मेडल प्रदान कर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किए। पुलिस ड्यूटी मीटं दुमका जिला को रेंज टॉपर का ट्रॉफी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक दुमका को दिया । पुलिस अधीक्षक अभियान श्री रतिंद्र चरण मिश्रा के द्वारा सीआईडी से आए फैकल्टी टीम को सम्मानित किया गया। समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री पूज्य प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक साइबर श्री राम समद, परिचारी प्रवर श्री संतोष कुमार, संपत्ति परिचारी श्री शिव दास, वाहन परिचारी श्री किशोर महतो, खेल परिचारी अनिमा शांति धाम एवं दुमका पुलिस केंद्र के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news