अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिल कश्मिरी पंडित हुए भावुक

0
fastlive news

ह्यूस्टन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलते हुए कश्मीरी पंडित भावुक हो गए। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए कदमों की सराहना कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया वहीं मुलाकात के दौरान डिलिगेशन के एक सदस्य ने पीएम मोदी के हाथ चूमते हुए कहा 7 लाख कश्मीरी पंडितों की ओर से शुक्रिया अदा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन लोगों ने जो कष्ट झेले वो भी कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कश्मीरी पंडितों से ’नमस्ते शारदे देवी’ श्लोक का पाठ किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा अगेन नमो नमः।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news