
हेल्थ डेस्क : प्लास्टिक टी बैग आपके पेय पदार्थ में सूक्ष्म या नैनो आकार के लाखों प्लास्टिक कणों को पहुंचाकर स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इंक्वायरोमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैगजीन में प्रकाषित स्टडी ने यह खुलासा किया हैं। लेकिन इसका अभी तक अधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा गया है कि इसके उपयोग से शरीर पर इसका कितना प्रभाव पडे़गा। यह आंकड़ा कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय के शोंधकर्ताओं द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार टी बैग चाय उबालने के तापमान पर पानी में करीब 11. 6 अरब माइक्रोप्लास्टिक और 3.1 अरब नैनो प्लास्टिक कण छोड़ता है।