तेतुलमारी के तिलाटांड से सात हजार किलो जावा महुआ और 400 लीटर शराब जब्त

0
fastlive news

कतरास,धनबाद : तेतुलमारी के तिलाटांड में शुक्रवार को सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ राकेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व हुई छापामारी में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ नष्ट कर करीब 400 लीटर शराब बरामद किया गया। इस अवैध धंधा में शामिल सात लोगों के खिलाफ कानूनी कारर्रवाई कर मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमें बाघमारा डीएसपी सहित स्थानीय पुलिस के सहयोग से तेतुलमारी के तिलाटांड में छापामारी करने पहुंचें। जहां 7 हजार 500 किलोग्राम जावा महुआ मिला तथा 400 लीटर अवैध महुआ शराब। इस छापामारी दल पहुंचने के पूर्व ही अवैध धंधा में शामिल कई मुख्य संचालक भाग गए। वहीं जो इस अवैध कारोबार को आसपास के क्षेत्रों में टपाने का काम करने वाले मौजूद थे वे भी कई धंधेबाज मौका का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले। जिला की पुलिस और स्थनीय लेगों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब का चुलाई और क्षेत्र के विभिन्न जगहों में बिक्री के लिए भेजा जाना स्थानीय पुलिस के संरक्षण बिना संभव ही नहीं हो सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news