संपूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन ने डुमरा में किया निःशुल्क डिजिटल साक्षरता मिशन का शुभारंभ

0
fastlive news

बाघमारा : अग्रणी सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन के केंद्रीय कार्यालय डुमरा में रविवार को निःशुल्क डिजिटल साक्षरता मिशन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन महतो एवं विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने फीता काटकर एवं माँ दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन महतो ने संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने को लेकर संस्था को सहयोग करने की बात कहीं। वही महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने संस्था के इस कार्य को भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब तबके के बच्चों को कम्प्यूटर की ज्ञान के लिए इस संस्था द्वारा किया गया सराहनीय पहल सार्थक रहेगा। उन्होंने कहा कि अमीर या मध्यम वर्ग के बच्चे तो आसानी से कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर लेते है पर गरीब बच्चों को काफी दिक्कते होती है। इसके लिए यह संस्था गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। वहीं प्रखण्ड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने भी संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य से संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार सचिव सिंटू साव, रोहित कुमार, रमेश महतो, मृत्युंजय कुमार, विक्की साव, कृष्णा, संजय, अरविंद, कंचन, रेखा देवी, भुनेश्वरी देवी, सरिता देवी, रंजू देवी, नितेश, विजय, गौतम, अजय, सरोज, भोला, मनोज, जीवन, प्रदीप, सुबोध, संतोष गोराई, दीपक प्रसाद, मुकेश, पंकज आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news