
बाघमारा : रक्तदान के क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अग्रणी भूमिका निभा रहे दधिची रक्त अधिकोष नामक संस्था को राजस्थान के बाद अब गया में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड रक्तदान समूह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व मंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पांडेय के द्वारा दधिची के प्रतिनिधि निशांत नारायण को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक सप्ताह पूर्व दधिची रक्त अधिकोष को राजस्थान में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बाघमारा कोयलांचल में आज दधिची रक्त अधिकोष किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पिछले तीन वर्षों से सोशल मीडिया का सहारा लेकर हजारों लोगों को असमय यमराज के पास जाने से बचाया जा चुका है। संस्था के संस्थापक सदस्य डा रवींद्र सेट्ठी, कुमार सौरभ, पिंटू शर्मा व सन्नी गौतम ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले मात्र आठ माह के दौरान छह ब्लड डोनेशन केम्प आयोजित कर 498 यूनिट खून ब्लड बैंक को दिया गया। समूह में मनोरंजन श्रीवास्तव, सागर गुप्ता, निशांत नारायण, मदन बजरंगी, सत्यनारायण पांडेय, सुशील गुप्ता, हरिहर प्रमाणिक, शैलेश मिश्रा, दीपक प्रसाद, शशिकांत शरण, आनंद शंकर सिंह, मुकेश झा, मुकेश कुमार, निगम कुमार, धीरज वर्णवाल, केतन यादव, खेदू महतो, रंजीत सिंह, जीतू कुमार, उदय रवानी, सौरभ कुमार, अनिल महतो, संतोष शर्मा, अर्जुन नायक, नरेश पांडेय, सतीश लाल, सुरेश मिस्त्री, मुन्ना अंसारी जैसे अनेकों रक्तवीर सक्रिय है। जो किसी भी समय या परिस्थिति में रक्तदान के प्रति तत्पर रहते है।