
लोयाबाद : एकडा पुल के समीप बीती रात पूर्व में हुई युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी के मामले को लेकर गोपाली चौक पासी धौड़ा और वासदेवपुर 14 नंबर के बीच पत्थरबाजी और जमकर मारपीट व बमबाजी की हुई घटना से कई लोगों के घायल होने की सुचना हैं। वासदेवपुर14 नंबर के चंदन भुईया की मने तो कुछ युवक एकडा पुल के समीप आकर पानी भरने वाली युवक्तियों और महिलाओं पर छींटाकशी किया करते थे। वहीं बुधवार की शाम दोनों पक्ष में भी मारपीट हुई थी जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव था। मामला को बिगड़ता देख चंदन भुईंया शनि मंदिर के समीप गोपाली चौक के युवाओं को समझाने गया था तभी गोपाली चौक के युवाओं ने चंदन और संजय के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला बढ़ गया और गुरुवार की रात दोनों ओर से दर्जनों युवा लाठी-डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान एकड़ा पुल के समीप सूर्य मंदिर के पास बम से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुटकी, लोयाबाद, केन्दुआडीह थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही घटना को उग्र रूप देने वाले लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर दर्जनों पुलिस के जवान तैनात हैं। पुटकी थाना के इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई हैं। अभी तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।