
धनबाद : उपायुुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी में अवैध शराब फैक्ट्री में छापा मरकर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने का सामान के साथ दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आबकारी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध फैक्ट्री में छापामारी की गई। छापामारी में वहां से 45 लीटर स्प्रिट, 25 लीटर कारमेल, भारी मात्रा में कॉर्क, लेबल, झारखंड में बिक्री के लिए चिपकने वाला लेबल, शराब की खाली बोतलों की बरामदगी की गई है। इस मामले में दिलीप के अलावा और कई लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जायगी।