अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

0
fastlive news

नई दिल्ली : पिछले 39 दिनों से चली आ रही बहस के बाद आखिरकार बुधवार को बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनो पक्षों के बहस को पूर्ण विराम लगाते हुए अयोध्या मामले की सुनवाई के फैसलें को सुनाने के लिये अपने पास सुरक्षित रख लिया है। उम्मीद हैं कि अगले 23 दिनों के अंदर कभी भी फैसला सुनाया जा सकता हैं। इस मामले में जब बुधवार को अखिल भारतीय हिंदु महासभा के वकील विकास सिंह द्वारा अदालत में नक्शा और दस्तावेजों को कोर्ट में पेश किया तो वहां मौजूद मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने उन नक्शा और दस्तावेजों को फाड़कर कोर्ट के मर्यादा का उल्लंधन किया। वहीं चीफ जस्टीस रंजन गगोई ने मुस्लिम पक्ष के वकील की इस तरह की अमर्यादित कार्य को करते देख वहां से उठ कर जाने तक की धमकी दे दी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news