
बोकारो: सिटी थाना क्षेत्र के बोकारो सिटी पार्क के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से वहां सनसनी फैल गई। व्यक्ति की पहचान रिक्शा चालक शंकर के रूप में गई है जो हवाई अड्डा के पास शिमला कॉलनी का रहनेवाला बताया जाता है। सुबह जब स्थानीय लोग तालाब मंे पहुंचे तो वहां पानी मे तैरते हुए एक शव को देखा। शव देखे जाने की सूचना से पूरे इलाके में यह खबर फैल गई और आसपास के सैंकडों लोग तालाब में शव को देखने पहुंचे।