
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला मकान का एक भाग के गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गिरे भवन के मलवे में दबे लोगों को बाहार निकाला, वहीं सूचना पाकर नगर निगम, पुलिस और दमकल की टीम वहां पहुंची और एहतियातन 80 परिवारों को निकाला। भवन गिरने से कितने समानों की क्षति हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन भवन के सभी लोगों को सुरक्षित वहां से निकाला जा चुका है।