
भुवनेश्वर (ओडिसा) : पिछले कई वर्षों से अज्ञात बीमारी से पीडित ओडिशा के एक आदिवासी लड़की चंपा कालाकुरा द्वारा वहां के मुख्यमंत्री को अपनी समुचित इलाज में मदद या फिर इच्छा मृत्यु की इजाजत दिए जाने का पत्र दिए जाने के बाद ओडिशा की सरकार और प्रशासन सकते में आ गए है। बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित जिला मलकानगिरी के सारीगुंडा गांव की चंपा कालाकुरा नामक युवती पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर ही अपनी बीमारी से जुझ रही है। उनकी बीमारी के इलाज के बारे में किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के बाद उक्त युवती ने मुख्यमंत्री को यह खत लिखकर अपने जिंदगी खत्म करने की अनुमति मांगी है।