
नई दिल्ली/ श्रीनगर : जम्मू कश्मीर और लद्दाख आधी रात के बाद से ही दो केंद्र शासित प्रदेश हो गया है। जम्मू कश्मीर विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश होगा। वहीं लद्दाख बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश के श्रेणी में होगा। इन दोनो केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल की जगह दो उप राज्यपाल होंगे। फिलहाल जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू तथा लद्दाख के राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर को बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले पांच अगस्त को अर्टिकल 370 आंशिक रूप से हटाने के बाद वहां की हालात और परिस्थिति को देखते हुए गुरूवार को पूर्ण रूप से इन दोनो प्रदेशों को अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।
फिलहाल जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एक ही हाईकोर्ट
ःः जम्मू कष्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहां अब कानूनों में बदलाव किया गया है। वहां के सरकारी कर्मचारियों को दोनो केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक को ही चुनना होगा। वहां केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ साथ केंद्रीय मानवाधिकार आयोग का कानून, सूचना अधिकार कानून, एनमी प्राॅपर्टी एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने वाला कानून सहित अब तक लागू न हो सकने वाले करीब 106 केंद्रीय कानून लागू हो पाएंगें। फिलहाल जम्मू कश्मीर और लद्दाख का एक ही हाईकोर्ट होगा। लेकिन दोनो राज्यों के एडवोकेट जनरल अगल होंगें।
अब विधानसभा कार्यकाल 6 के बजाय 5 साल
:ः जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विधानसभा कार्यकाल 6 के बजाय पांच वर्ष का ही निर्धारित किया गया है। जम्मू कश्मीर में पहले विधान परिषद भी होती थी जो अब विधान परिषद की सीट को हटा दिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर में पांच और लद्दाख में एक लोकसभा सांसद चुने जाएगें। इसी प्रकार केंद्र शासित जम्मू कश्मीर से पूर्व की भांति ही राज्यसभा के चार सांसद चुन जाएगें। अब यह भी तय किया गया है कि कैबिनेट में कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिषत तक ही मंत्री बन सकते है।
दोनो प्रदेशों में अनुसूचित जनजाति लड़ सकेंगें चुनाव
ःः जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुसूचित जाति के साथ साथ अब अनुसूचित जनजाति के लिए भी सीटें आरक्षित किया गया है। वहां 35 ए हटने के बाद केंद्र शासित जम्मू कष्मीर में जमीन से जुडे करीब 7 कानूनों में बदलाव किया जाएगा। वहीं राज्य पुनर्गठन कानून के तहत जम्मू कश्मीर के करीब 153 कानून खत्म होंगे। लेकिन 166 कानून अब भी दोनो केंद्र शासित प्रदेशों में लागू ही रहेंगें।