
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रक्रिया शुरू होने के ठीक पहले ही राजनिति के कई लोकप्रीय नेता अपने को चुनाव से अछुता नहीं रखने की चाहत रखते हुए किसी न किसी पार्टी का दामन थाम चुनावी महासमर में कुदने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा विधानसभा सीट को लेकर नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है। भाजपा के जाने माने नेता समीर मोहंती ने बहरागोड़ा विधानसभा से अपना टिकट कटता देख बुधवार शाम मोहराबादी मैदान में स्थित शिबु सोरेन के आवास में झामुमो का टिकट थाम उक्त विधानसभा से अपना टिकट पक्की करवा रहे है। वहीं पूर्व में जेएमएम के मौजूदा विधायक रहे कुणाल षाडंगी ने बीजेपी का दामन थामकर मोहंती को सोचने में मजबूर कर दिया। जिसके कारण आज मोहंती ने भाजपा का दामन छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया।