
नई दिल्ली: लखनऊ मेल में एसी कोच के नीचले हिस्से में यूपी हरदोई के पास अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही उक्त ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्री बोगी से नीचे उतरने लगें। घटना की सूचना पाकर रेलवे के टेक्निकल टीम के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे। और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका। तभी रेल प्रबंधन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर घटना के बाद ट्रेन करीब सवा घंटा तक वहां रूके रहा। रेल प्रबंधन तथा टेक्निकल अधिकारी द्वारा जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना करने का आदेश चालक को दिया गया। उसके बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।