
धनबाद: जिला के धनबाद, बाघमारा, महुदा, सिजुआ, कतरास, झरिया, गोविंदपुर, राजगंज सहित हर कौना में राम नवमी को त्यौहार बड़े ही शांति पूर्ण ढंग से विधि विधान के साथ मनाया गया। इस पावन कार्य के दौरान लोगों ने अपनी भक्ति भाव के साथ भगवान हनुमान की पुजा अर्चना कर अपने अपने घरों तथा मंदिरों में हनुमान का झंडा को गाडे। वहीं शहर से लेकर गांव तक के हनुमान मंदिरों में हजारों महिला पुरूष श्रद्धालूओं ने माथा टेक भगवान हनुमान की पुजा अर्चना की। इसके अलावा खास कर इस वर्ष देश की ताजा हालात को देखते हुए जिले के हर चैक चैराहों पर पुलिस की पैनी नजर थी। लोगों को झंुड के साथ आने जाने पर पुरी तरह से पावंदी लगी रही। लोग अपने जरूरी कार्य से ही सड़क पर आते जाते नजर आए। राम नवमी के इस बेला में जिले के सैकड़ों गांवों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान हनुमान की पुजा अर्चना होने की बात सुनने को मिला। इस दौरान हर किसी ने भगवान के चरणों में माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की।
