
बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया वर्कशॉप में गुरुवार को ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से 40 वर्षीय उमेश बाउरी (फिटर हेल्पर) की मौत हो गई, बताया जाता हैं करमाटांड़ निवासी अपने घर से सुबह 8 बजें ड्यूटी के लिए निकला था, ड्यूटी के दौरान उमेश को दो बार उल्टी आई और तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद करीब 12 बजे वह अपने घर के लिए निकल गया, मृतक के परिजनों के मुताबिक उमेश ने रास्ते मे तबीयत ज्यादा
बिगड़ने की सूचना मोबाइल से परिजनों को दी, जानकारी मिलते ही परिजन उमेश को लेने निकल गए और रास्ते से उमेश को करमाटांड़ स्थित घर ले आये, घर मे उमेश की तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उमेश को लेकर डूमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया, संभवत उमेश की मौत अस्पताल लाने के क्रम में हुई होगी, घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस अस्पताल पहुचीं और उमेश के शव को जब्त कर
मृतक की पत्नी प्रोमिला देवी से घटना की विस्तृत जानकारी ली, वही घटना की सूचना मिलने के बाद भी क्षेत्रीय प्रबंधन कोरोना के डर से अस्पताल नही पहुचे, मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों के दवाब की बाद कार्मिक प्रबंधक रतनाकर मल्लिक अस्पताल पहुचें, जिसके बाद परिजनों एवं मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने नियोजन को लेकर प्रबंधक से वार्ता हुई, वही उमेश की संदेहास्पद स्थिति अकस्मिक मौत होने से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया, मृतक की एक पुत्री एवं दो पुत्र हैं, समाचार लिखें जाने तक शव अस्पताल में ही था साथ ही नियोजन को लेकर वार्ता चल रही थी।


