
नई दिल्ली: इंटरनेशनल फ्लाइट आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण लाखों बिजनेस प्रतिनिधियों के भारत नहीं आ पाने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके कारण गृहमंत्रालय की ओर से नियमों में कुछ बदलाव की बात कही गई है। वैसे तो भारत में 25 मई से ही घरेलू उड़ाने शुरू कर दी गई है। लेकिन इंटरनेशनल उड़ानों पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया था। मौजूदा समय में देश के अतिआवश्यक कामकाज प्रभावित होने के कारण सरकार ने बिजनेस वीजा पर विदेशी नागरिकों को नियम के साथ चाटर्ड प्लेन से भारत आने की अनुमति दी है। उक्त बातों की जानकारी सोमवार को गृहमंत्रालय के फाॅरनर डिविजन ने दी है। अतः कहा जा सकता है कि देश की व्यापारिक हालात का आकलन करते हुए सरकार ने कोरोना के बीच बिजनेस वीजा पर विदेशी नागरिकों को भारत आने की अनूमति दी है।