भारत चीनी सामानों के बहिष्कार की गहराई से कर रहा है मंथन

0
fastlive news

नई दिल्ली: चीन के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत ने चीनी सामानों के बहिष्कार करने की बात पर काफी गहराई से मंथन कर रहा है। वहीं भारतीयों की ओर से चीनी सामानों के बहिष्कार करने की मांगों पर भी काफी जोर पड़ता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि भारत के टाॅप 30 यूनिकाॅन्र्स में से 18 में चीनी तकनीकी निवेश है। जो भारतीय स्टार्टअप्स में करीब 4 अरब डाॅलर के चीनी तकनीकी निवेश की बात कही जा रही है। इस संबंध में व्यापारिक दृष्टिकोण के जानकारों का कहना है कि भारतीय स्टार्टअप्स ज्यादातर विदेशी निवेशकों से ही फंडेड होते है। ऐसे में चीन के बाजार को दरकिनार करके अपना बाजार बनाना शुरूआती दौर में काफी जोखिम भरा कार्य हो सकता है। फिलहाल इतना तो देखा जा रहा है कि चीन के साथ उत्पन्न विवाद के कारण ही भारत आज चीनी बाजारों से सामानों का व्यापार करना नहीं चाह रहे है। चीन के साथ व्यापार को बाॅयकाॅट किया जाएगा या नहीं यह तो आने वाले दिनों में ही तय हो पाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news