
रांची: नामकुम थाना क्षेत के एक नाबालिग युवती ने अपने पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नामकुम थाना पुलिस ने युवती के द्वारा दिये आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवती को आज मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि युवती द्वारा दिये आवेदन पर मामले की अनुसंधान की जा रही है। अनुसंधान के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।