रक्षा मंत्रलाय ने सशस्त्र जवानों के पेंशन के लिए प्रस्ताव को दी मंजूरी

0
fastlive news

नई दिल्ली:  देश के सशस्त्र सेना के उन जवानों के लिए रक्षा मंत्रलाय ने एक अहम फैसला लिया हैं। जिसकी सेवा 10 साल से कम हुई हो। रक्षा मंत्रालय ने अब ऐसे जवानों का निराशा तोड़कर खुशियां छोड़ने के लिए उन्हें अब पेंशन देने का अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। इस फैसले के तहत उन सभी जवानों को इसका लाभ मिलेगा जो चार जनवरी 2019 या उसके बाद सेवा में थे। इसके पूर्व 10 साल से कम सेवा देने वाले जवानों को पेंशन नहीं मिलती थी। सरकार का यह फैसला वैसे जवानों के लिए काफी अहम है जो जवान कार्य के दौरान जख्मी हो गए या मानसिक कमजोरी के कारण सेवा आगे तक नहीं बढ़ाई गई हो।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news