
कतरास (धनबाद) : जोगता थाना क्षेत्र के श्यामबाजार में पुलिस द्वारा छापेमारी कर 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। पुलिस ने शराब बिक्रेता बाबू चंद्र तुरी को हिरासत में लिया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने का कच्चा समान नष्ट कर दिया। मालूम हो जोगता शेत्र में महुआ से शराब बनाकर बेचा जाता है।