
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सौजन्य से हेल्थ फ़ॉर ऑल वन एक्टिविटी के तहत हरिणा बाजार में विशेष पोस्टर एवं स्टीकर आदि दुकानदार व्यापारियों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर प्रत्येक व्यापारी को कोरोना वायरस (कोविड़-19) बचाव के लिए सरकार और प्रशासन का सहयोग साथ ही अपनी दुकान और संस्थान के आगे पोस्टर लगाकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की अपील की।दुकानों में ग्राहकों की अधिक भीड़ नहीं होने देने की भी बाते कही गई। इस मौके पर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना का संदेश देते हुए मुंह पर मास्क लगाने और भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रेरित किया गया। दुकानदारो ने क्लब के इस कार्य की सराहना की।