भाजपाइयों ने आपराधियों पर करवाई की मांग की

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी कतरास कार्यालय में शुक्रवार के दिन एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कतरास मंडल अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों लगातार अपराधिक घटना हो रही है। प्रशासन इसमें कठोर कार्रवाई करें। रानी बाजार क्षेत्र में भी अपराधी गोली चला कर निकल जाते हैं। ऐसे अपराधियों पर प्रशासन नकेल कसे। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो, विजय झा, ओपीलाल क्षेत्र में कोई भी छोटी-छोटी घटनाओं पर प्रेस के द्वारा हाय तौबा मचाया करते थे लेकिन आज जब पूरा बाघमारा क्षेत्र गुंडा तत्व अशांत कर रहे हैं तो ये लोग चुप हैं।रानी बाजार गोली कांड पर इनकी चुप्पी क्यों है। मंडल अध्यक्ष ने सरकार द्वारा जारी फरमान को वापस लेने का अपील की गई। मौके पर मुख्य रूप से बाघमारा मंडल अध्यक्ष बच्चू राय, महुदा मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सीनीडीह मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने एक स्वर में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मुख्य रुप से महेश पासवान, सूर्य देव मिश्रा, कंचन चौरसिया, शेखर सिंह, प्रिंस शर्मा, बमबम शर्मा, बबलू बनर्जी, बबलू गुप्ता, श्याम किशोर, कल्लू, रविंदर विजन, मुकेश झा, मटुक मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news