
नई दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलत की आज 100वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम के दौरान आईसीसीआर के द्वारा एक वेबिनार का आयोजन भी किया गया। जिसका शीर्षक का नाम ‘‘ लोकमान्य तिलकः स्वराज से आत्मनिर्भर भारत ’’ रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवनी के बारे में पढ़ने का आग्रह कर उनके आदर्शो पर चलने हा आह्वान किया। शाह ने अपने संबोधन में युवाओं को कहा कि बाल गंगाधर के बारे में पढ़ने से जीवन की कई समस्याओं का हल हो सकता है।