
कतरास (धनबाद) : सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी कार्यालय से शनिवार के दिन ईस्ट बसूरिया कोल डंप निवासी बीसीसीएलकर्मी कृष्णा रविदास की बाइक (जेएच 10 ए एफ 2022) चोरी हो गई। उक्त कर्मी ने सुबह में अपनी बाइक कोलियरी कार्यालय के परिसर में खड़ा कर काम पर चले गए। वापस जब आये तो बाइक गायब पाया। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित शिकायत इस्ट वसुरिया थाने में की हे।