सुशांत की बहन श्वेता ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

0
fastlive news

पटना:  बाॅलीवुड के जाने माने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के सुसाइट से हुई मौत के मामले में उसकी बहन श्वेता ने न्याय की उम्मीद लिए इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। पिछले कई दिनों से सुशांत सिंह की मौत का राज खुलने के बजाय और गहराता जा रहा है। क्योंकि आए दिनों एक के बाद एक प्रतिक्रिया उनकी मौत को लेकर आ रही है। जिससे महाराष्ट्र पुलिस के लिए अब यह जांच का विषय भी काफी गहरा होते जा रहा है। हलांकि सच का अभी तक कोई ठोस सबूत नही मिल पाया है। जिसके कारण ही जितने ही मंुह उतनी ही तरह की बाते सामने आ रही है। इस संबंध में सुशांत के परिवार वालों को न्याय की पूरी उम्मीद अब पुलिस प्रशासन के बजाय प्रधानमंत्री पर टिकी हुई है। तभी तो सुशांत की बहन श्वेता ने प्रशासन के आगे अपने भाई के मौत इंसाफ की मांग न कर सीधे देश के प्रधानमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई हैं। सुशांत की बहन ने प्रधानमंत्री को जो अपने गुहार में लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि डियर सर, आप सच के लिए और सच के साथ खड़े होते है। मेरा भाई जब बाॅलीवुड में था, उसका कोई गाॅडफादर नहीं था और ना आज हमारे पास कोई है। आपसे निवेदन है कि केस को तुरंत देखें। आगे उन्होंने लिखा है कि ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही से हो। सबूत के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ न हो।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news