
बाघमारा : अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन के कार्य को लेकर बाघमारा के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बाघमारा ठाकुर बाड़ी मंदिर में आज दिन भर भजन-कीर्तन आदि आयोजन को लेकर माहौल धार्मिक मय रहा। भजन कीर्तन में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग झूमते रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सत्यनारायण पांडेय, दिनेश ठक्कर,रितेश सिंह, मनोज ठक्कर इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही। चिटाही स्थित राममंदिर में इस मौके पर माहौल पूरी तरह से राममय नजर आया। श्रद्धालुजन इस मंदिर में दिनभर पूजन कार्यक्रम करते नजर आए। इस मौके पर विधायक ढुल्लू महतो ने अपने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना किया। संध्या काल मे इस मंदिर में 1001 दिए जलाये गये। खरखरी बाजार स्थित वीर हनुमान मंदिर मे रामराज्य भूमिपुजन के अवसर पर हनुमान चालीसा,अखंड हवन के साथ साथ 11 नारियल और लड्डु का भोग लगाया गया। अन्त में प्रसाद पुरे बाजार के दुकानदारो एवं बजरंगियो के बीच वितरण किया गया। पुजा, हवन मे काली शर्मा (समाजसेवी), संजय बजरंगी, राकेश बजरंगी, अजय बजरंगी, मोनु बजरंगी, सोना बजरंगी, सावन बजरंगी, विनय बजरंगी, रंजीत बजरंगी इत्यादि शामिल हुए। इस मौके पर बाघमारा, डुमरा, हरिणा, भीमकनाली, माटिगढ़ इत्यादि क्षेत्रों में घर-घर खुशी के दीपक जलाये गए।