
मुंबई: मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी दोनो कारोबार आज हरे निशान के साथ खुलकर लोगों में थोड़ी सुकून देने का कामा किया है। कारोबार में सेंसेक्स जहां 285.60 के उछाल के साथ 37,973.50 अंकों के साथ खुला । वहीं निफ्टी भी 81.70 अंक के बढ़त के साथ 11,177 के स्तर पर खुला। जिन कंपनियों की शेयर बाजार में भाव बढ़त पर खुला उनमें इफ्राटेल, एलएंडटी, रिलायंस,इंफोसिस, ग्रासिम, टे महिंद्रा, डाॅक्टर रेड्डी, एचडीएफसी, ओएनजीसी और एसबीआई शामिल है। इसके अलावा जिस कंपनी का कारोबार गिरावट के भाव में खुला उनमेें मुख्य रूप से टाटा मोटर्स, टाइटन, पावर ग्रिड, बीपीसीएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज आॅटो और आईओसी के शेयर शामिल है।