गंडक नदी में नाव डूबने से कई यात्री लापता

0
fastlive news

पटना:  बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंडक नदी में यात्रियों से भरी एक नाव के डुबने की सूचना है। उक्त नाव में करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थें। नाव के डूबने के बाद कई यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई वहीं कई यात्रियों के डूबने से लापता होने की सूचना है। हलांकि इस घटना में लापता एवं घायल यात्रियों के बारे में कोई अधिकारिक रूप से वास्तविकता की जानकारी नहीं मिल पाई है। गंडक नदी के उक्त घटना स्थल के आसपास स्टीमर और नाव के जरिए लापता लोगों की तलाश जारी है

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news