फिल्म अभिनेत्री काजोल आज अपना जन्म दिन मना रही है

0
fastlive news

मुंबई:  बाॅलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजोल अपना जन्म दिन आज मना रही है। बाॅलीवुड में कई फिल्मों में काफी नाम कमाने वाली काजोल का जन्म तत्कालीन बंबई में आज ही के दिन वर्ष 1974 को हुआ था। फिल्म अभिनेत्री काजोल ने वर्ष 1992 में बेखुदी से अपना डेब्यू किया। अपने करियर में काजोल ने कई उतार चढ़ाव को भी देखा। इन उतार चढ़ाव को पार करते हुए काजोल ने 6 बार फिल्मफेयर अवाॅर्ड को अपने नाम किया। वहीं वर्ष 2011 को उन्होंने पद्मरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। काजोल तान्हाजी में आखिरी बार नजर आई। इधर काजोल के मुख्य फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें, कुछ कुछ होता है, फना, प्यार किया तो डरना किया, प्यार तो होना ही था जैसे कई फिल्मों में उन्होंने अपना खुब नाम कमायी। काजोल के परिवार में उनके पिता शामू मुखर्जी निर्माता निर्देशक और उसकी मां तनुजा एक अभिनेत्री रही है। इधर वर्ष 1992 में अपना डेब्यू फिल्म करने के बाद वर्ष 1993 में बाजीगर ने उनको एक पहचान दी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news