सैलून और पार्लर खोलने की मांग पर संघ ने किया प्रदर्शन

0
fastlive news

रांची:  सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग को लेकर झारख्ंाड सैलून और पार्लर संघ ने रांची के अल्बर्ट एक्का चैक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इधर कोरोना काल से लगे लाॅकडाउन के दौरान से अभी तक सैलून और पार्लर को बंद रखने के कारण झारखंड सैलून और पार्लर संघ ने सरकार से इसे अन्य राज्यों के नियम के तहत खोलने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान संघ के लोगों का कहना था कि जिस नियम के तहत अन्य राज्यों में सैलून और पार्लर को खोला गया है। उसी नियम के तहत झारखंड में भी सैलून और पार्लर को खोला जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस लाॅकडाउन के दौरान पिछले पांच महीनों से दुकान बंद होने से बेरोजगारी के साथ साथ भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दुकानों के नहीं खुलने से खाने के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान रांची, जमशेदपुर, चाईबासा के अलावा प्रदेश के सभी जिलों के सैलून एव पार्लर संघ के लोग मौजूद थे।

सैलून और पार्लर खोलने की मांग पर संघ ने किया प्रदर्शन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news