
नई दिल्ली / इंदौर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के घोषित परिणाम में इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इंदौर ने इस बार भी पूरे देश में स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर अपने नाम को बरकरार रखा है। वहीं सूरत को स्वच्छ शहर के रूप में द्वितीय और तीसरे पायदान पर नवी मुंबई रखा गया है। स्वच्छता के मामले में पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित हरदीप सिंह पुरी ने 129 शहरों को पुरस्कार से सम्मानित किया। कहा जा रहा है कि इस स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही उपस्थित रहने की उम्मीद थी, पर वे किसी जरूरी कार्य से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। यह भी कहा गया है कि एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के कराड ने पहला स्थान हासिल किया है।
