जिम खोलने की मांग पर रांची जिला जिम एशोसिएशन ने किया प्रदर्शन

0
fastlive news

रांची:  जिम खोलने की मांग को लेकर रांची जिला जिम एशोसिएश की ओर से मंगलवार को जिम आॅनर्स एवं बाॅडी विल्डिंग, ट्रेनर ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद जिम संचालकों ने सरकार से जल्द से जल्द जिम खोलने की मांग करते हुए कहा कि जिम में आॅपरेटिंग काॅस्ट ज्यादा होने के कारण अधिकतर जिम बंदीं होने के कगार पर है। वहीं कुछ जिम बंद भी हो चुका है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिम आॅनर्सो का कहना था कि जिला के सभी जिम आॅनर्स जिम को चलाने के लिए सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा, जिम संचालक उन निर्देशों का पालन करते हुए जिम का संचालन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात सिंह के अलावा दर्जनों जिम आॅनर्स मौजूद थें।

जिम खोलने की मांग पर रांची जिला जिम एशोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news