उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर महुआ शराब भट्टियों को किया नष्ट

0
fastlive news

धनबाद:  झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया, बालू गद्दा सहित कई क्षेत्रों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों पर मंगलवार को झरिया पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जिसमें सैकड़ों क्विंटल शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ नष्ट किया गया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया गया। छापामारी पुलिस टीम के आने के पूर्व ही उक्त धंधे में शामिल लोग मौका का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। धंधे से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारी कुंदन कुशवाहा ने बताया कि इस क्षेत्र में महुआ शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी,। जिसके बाद झरिया थाना से अतिरिक्त पुलिस बल लेकर छापेमारी कर शराब निर्माण में लगी भट्ठियों को नष्ट किया गया है।

उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर महुआ शराब भट्टियों को किया नष्ट

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news