
रांची: खूंटी ट्राईजंक्शन पर सक्रिय माओवादी दस्ता के खिलाफ किए गए कार्रवाई में झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 लाख के इनामी माओवादी समेत 7 माओवादी को गिरफ्तार किया है। तीन जिलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। गिरफ्तार माओवादियों के बारे में जानकारी खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को दी। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि विशेष टीम ने रंगरोम जंगल से योजना बनाते माओवादियों को पकड़ा है। इनलोगों के निशानदेही पर पुलिस में हथियार, गोली, बम, माओवादी का पर्चा, माओवादी का बैनर समेत अन्य सामान भी बरामद िकिया है। शेखर ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में जीतराय मुंडा(जोनल कमिटी मेंबर, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, भाकपा माओवादी), जोगन पुर्ती उर्फ सुखराम उर्फ सनिका, मागो पाहन, दुखन मुंडा, मनय मुंडा, मंगल सिंह और शोभ शिष्य पाहन उर्फ भीम शामिल है। गिरफ्तार इन माओवादी जीतराय मुंडा ने वर्ष जून 2016 को सरायकेला जिला के कुकडु हाट में शाम को पुलिस पार्टी पर हमला किया था।
