
एजेंसी: चांद और धरती के बीच से होकर एक एस्टेराॅयड एक सितंबर को गुजरने वाला है। जो इसकी सापेक्ष गति करीब 8.16 किलोमीटर प्रति सेकंड बताया जा रहा है। दोनो के बीच से होकर गुजरने वाला यह 40 मीटर चैड़ा एस्टेराॅयड 2011 ईएस 4 पृथ्वी से फिलहाल 1.2 लाख किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि इसकी खोज वर्ष 2011 में ही हुई थी। जानकारों ने यह भी बताया है कि अगले एक दशक तक पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेराॅयड्स में से ये सबसे पास से गुजरेगा। यानी इस एस्टेराॅयड्स के बारे में कहा जा रहा है कि अगले 10 वर्षो तक ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को नहीं मिलेगा।
