कैबिनेट मिनिस्टर से मिलकर आउटसोर्सिंग कंपनी की स्थिति से अवगत कराया

0
fastlive news

कतरास : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष आसिफ रज़ा साहब एवं बाघमारा के कांग्रेस नेता गुड्डू अंसारी अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मिनिस्टर रामेश्वर उरांव, वित्त मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर बाघमारा क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग को गुंडा तत्वों के द्वारा संरक्षण दिये जाने तथा स्थानीय बेरोजगार लोगो की घोर उपेक्षा आदि की जानकारी से अवगत कराया। साथ ही बेरोजगार लोगो द्वारा नियोजन के लिए आवाज़ उठाने पर जबरन केस करवाने की बाते भी कही। मंत्री से इस पर विचार करने की मांग की गई। हमारे झारखंड में बेरोजगार युवकों को ज्यादा से ज्यादा नियोजन मिल सके और धनबाद बाघमारा के अपने पार्टी के जयचंद लोग भी पार्टी को बदनाम करने में लगे हुए हैं वैसे लोगों को चिन्हित करके पार्टी से निकाला जाएगा नेताओ के अनुसार रामेश्वर उराव मंत्री ने हम लोगों को आश्वासन मिला है। कि किसी भी तरह का दिक्कत होने पर उनकी हाथ हम लोगों के साथ में है और हमेशा सहयोग रहेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news