
नई दिल्ली: सेना कमांडरों की बुधवार को हुई एक और दौर की वार्ता असफल रहने के बाद एलएसी पर स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। भारत ने पैंगोंग त्सो लेक के दक्षिण में करीब 3 महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए पैंगोंग त्सो लेक के उत्तरी तट पर भी एहतियाती उपाय करते हुए सैनिकों की तैनाती में बदलाव किए हुए है। बुधवार को कमांडर स्तर की बैठक में जो वार्ता चली वह करीब सात घंटे तक रहा। लेकिन चीन की ओर से कोई भी साकारात्मक पहल नहीं किया गया। चीन की नाकारात्मक पहल को देखते हुए भारत ने उन क्षेत्रों में अपनी सैनिकों की तैनाती में बदलाव करने का फैसला लिया। मालूम रहे पिछले कुछ दिनों में भारत ने रणनीतिक बढ़त हासिल की है।
