विधायक ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन

0
fastlive news

बाघमारा : बिजली की घोर समस्या से जूझ रहे बाघमारा बस्ती व तेलोटांड़ की जनता को आज नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से काफी राहत मिला। यहाँ की जनता के गुहार पर विधायक ढुल्लू महतो के हस्तक्षेप से नया ट्रांसफॉर्मर लगा। जिसका उद्घाटन विधायक ढुल्लू महतो ने नारियल फोड़कर किया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से बाघमारा बस्ती और तेलोटांड़ में बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगो की वर्षों के चिर-प्रतीक्षित मांग आज पूरा हुआ। मालूम हो कि बाघमारा काली स्थान से झारखंड विधुत आपूर्ति विभाग के 100 केवीए का ट्रांसफार्मर से बाघमारा और तेलोटांड़ के गांव में बिजली आपूर्ति हो रहा था। ओवर लोड होने के कारण बार बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा था। जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। लोगो ने अपनी समस्या विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विधुत अधीक्षण अभियंता चास विधुत आपूर्ति अंचल से संपर्क कर पत्र लिखा। जिसके बाद यहां 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से लोगो मे काफी खुशी देखी गई। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, डॉ मनोज सिंह, रामपद ओझा, बबलु मिश्र, शम्भू महतो, गौतम महतो, रंजीत कुमार,राजेंद्र कुमार, राजेन्द्र विश्कर्मा, ठाकुर महतो, पुरुषोत्तम केशरी, अशोक साव, रतन महतो एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news