
बाघमारा : महुदा के दामोदर नदी डोंगा घाट तेलमोचो, दामोदर नदी पुराना पुल, बारकी नदी, नागदा घाट, बागड़ा घाट के समीप बालू का अवैध उत्खनन जोरों पर चलाया जा रहा है। बताया जा एक ट्रैक्टर बालू का कीमत 3000 वसूला जा रहा है। जबकि सरकारी खाते में इस खनन के एवज में कोई भी राशि जमा नही करने की खबर है। बताया जाता है क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस द्वारा इन बालू ट्रैक्टरों से सुविधा शुल्क लिया जाता है। बताया जाता है रोज़ाना यहाँ सेकड़ो ट्रेक्टरों से बालू की ढुलाई की जाती है। बालु माफियाओं द्वारा दामोदर नदी के डोंगा घाट, पुराना पुल के समीप, नागदा घाट , बारकी घाट, बागड़ा घाट पर बालू का उठाव किये जाने से झारखंड सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है।