चीनी रक्षा मंत्री को भारत के रक्षा मंत्री ने दिया करारा जवाब

0
fastlive news

नई दिल्ली:  एलएसी पर तनाव के लिए चीनी रक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान जैसे ही भारत को जिम्मेदार ठहराया भारत की ओर से पलटवार जवाब दते हुए रक्षा मंत्री ने तनिक भी देर किए बगैर चीन को उन्हीं की भाषा में करारा जबाव देकर अपनी देश की गरिमा को बरकरार रखा। क्योंकि विदेशों में होने वाले यह बैठक पर पूरी दुनिया की नजर वहां की कार्यक्रम के तहत होने वाले बैठक पर जितनी नजर नहीं थी उससे ज्यादा ध्यान भारत चीनी रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाले बैठक पर  थी। बैठक के दौरान चीनी रक्षा मंत्री ने धमकी भरे लहजे में कहा कि चीनी सेना अपनी जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। जैसे ही चीनी रक्षा मंत्री ने अपनी ओर से यह बयान दिया कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसंह ने तनिक भी देर न करते हुए चीनी रक्षा मंत्री को करारा जवाब देते हुए कहा कि ‘‘ भारतीय सेना वीरों की सेना है, हर चुनौती के लिए सदैव तैयार है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। रक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान साफ शब्दों में चीनी रक्षा मंत्री को कह दिया है कि भारतीय सेना हर चुनौती के लिए सक्षम, समर्थ है। इसके आगे उन्होेंने कहा कि हमारी सेना सक्षम, समर्थ के साथ साथ पूर्णतया प्रभावशाली भी है। यह बैठक दोनो देशों के रक्षा मत्रियों के बीच करीब ढाई घंटे तक चली।

चीनी रक्षा मंत्री को भारत के रक्षा मंत्री ने दिया करारा जवाब

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news