सिनीडीह में सम्मान समारोह का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : शिक्षक दिवस के मौके पर सिनीडीह मुखिया सुमन देवी के सौजन्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। वहीँ इस मौके पर इलाके में शिक्षा की अलख जगाए रखने में अपना भरपूर योगदान देनेवाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खास तौर पर समर्पण संस्था द्वारा बाघमारा के विभिन्न क्षेत्रों से आये रक्तदाताओं और रक्तदाता संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। उपस्थित सभी आगन्तुकों ने रक्तदान करनेवाले युवाओ का हौसलाफजाई किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news