
श्रीनगर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पुल के नीचे लगा विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। इधर सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने अरामपोरा में सोपोर – कुपवाडा पुल के नीचे आतंकियों द्वारा विस्फोटक सामग्री लगाए जाने की पुख्ता जानकारी करने के बाद इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। इधर सूचना पाकर बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त पुल के नीचे लगे विस्फोटक को निष्क्रिय किया। इस संबंध में वहां के एसएसपी ने बताया कि सोपोर – कुपवाड़ा रोड मार्ग पर एक जगह पर विस्फोटक लगाया गया था। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिीय कर आतंकियों के साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
