
नई दिल्ली: इसरो का मिशन चंद्रयान – 3 आगामी वर्ष 2021 के आरंभ में अपने मिशन के लिए उड़ान भर सकता है। हलांकि अभी तक इसरो की ओर से इसकी कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिेंह ने रविवार को इसरो के इस चंद्रयान 3 की मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान 2 का ही पुनः अभियान होगा चंद्रयान-3। उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में चंद्रयान – 2 की ‘‘ हार्ड लैंडिंग ’’ के बाद इसरो ने इस साल के अंतिम महीनों के लिए एक अन्य अभियान की योजना भी बनाई गई थी। चंद्रयान – 3 के इस मिशन में आॅर्बिटर नहीं होगा। इस चंद्रयान में एक लैंडर और एक रोवर होगा।
