
नई दिल्ली: गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष सूट भारत अब रूस से ही बनवा रहा है। इसके लिए रूस में मिशन गगनयान के लिए ट्रेनिंग ले रहे अंतरिक्ष यात्री तीन सितंबर को वेजदा जाकर अंतरिक्ष सूट के लिए अपनी नापे दी। इस संबंध में ग्लेवकोसमोस के सीईओ दिमित्री लाॅस्कुतोव ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए व्यक्तिगत उड़ान उपकरण का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी नाप भी ली जा चुकी हैं।
