जोगता साइडिंग में रोजगार की मांग को ले कांग्रेस व बेरोजगार युवकों ने की एक बैठक

0
fastlive news

कतरास:  जोगता साइडिंग में रोजगार की मांग को लेकर जोगता 15 नम्बर में कांग्रेस पार्टी एवं बेरोजगारों की एक बैठक हुई। बैठक में जोगता साइडिंग को लेकर चर्चा की गई। जिसमें स्थानीय युवा कांग्रेस नेता विकास सिंह ने प्रबंधन की चेतावनी देते हुए कहा कि जोगता साइडिंग में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना होगा, पेलोडर लोडिंग को बंद कर स्थानीय बेरोजगारों, एवं प्रवासी मजदूरों को भाकोकोलि को रोजगार देना होगा। सिंह ने कहा कि हम रंगदारी तथा दलाली प्रथा बन्द करने को प्रतिबद्ध है। सिंह ने कहा कि प्रबंधन की लचर व्यवस्था के कारण जोगता क्षेत्र के ग्रामीणों को आज भारी प्रदूषण से जुझना पड़ रहा है। बैठक के दौरन सिंह स्थानी विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों तथा बेरोजगारों के आंदोलन को यदि किसी ने बाधित करने का प्रयास किया तो परिणाम भुगतने के लिये भी तैयार रहे। मजदूर हित मे हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजू तुरी तथा संचालन शम्भू तुरी ने किया। मौके पर कृष्णा राम,राहुल चैहान,शंकर तुरी,नीलम देवी,वीना देवी,संगीता देवी,गुड़िया देवी,गीता देवी,जगदीश बाउरी, गोपाल तुरी,छोटू रविदास,विजय तुरी आदि लोग उपस्थित था।

जोगता साइडिंग में रोजगार की मांग को ले कांग्रेस व बेरोजगार युवकों ने की एक बैठक

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news